{"_id":"6b0c1576b4807bc0cc0ef207","slug":"video-bareilly-team-wins-shaheed-cup-women-cricket-trophy-in-shahjahanpur-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली की बेटियों ने जीती शहीद कप महिला क्रिकेट ट्रॉफी, शाहजहांपुर की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली की बेटियों ने जीती शहीद कप महिला क्रिकेट ट्रॉफी, शाहजहांपुर की टीम को हराया
Mukesh Kumar
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:37 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित शहीद कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें मनीष क्रिकेट अकादमी बरेली की टीम ने शाहजहांपुर को 60 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेताओं को एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने पुरस्कृत किया। शाह क्लब मैदान पर टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट खोकर 233 रन बनाए। लक्ष्मी ने 60, मीनाक्षी ने 58 और ईशा खान ने 34 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर की ओर से वैष्णवी, रित्विका और वृद्धि ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की टीम निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट पर 173 रन ही बना सकी। शिवा यादव ने 46, अक्षिता ने 29 और संध्या ने 21 रन बनाए। बरेली की ओर से गार्गी और छवि ने एक-एक विकेट लिया। मीनाक्षी यादव को मैन ऑफ द मैच और लक्ष्मी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। रित्विका खन्ना को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मीनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। मैच में अंपायर की भूमिका मयंक शर्मा और आर्यन ने निभाई। एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव, अभय सिंह गुर्जर, नूर आलम और गगन खन्ना मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।