{"_id":"6a58bcf7529ab895b208e5d6","slug":"video-allegations-of-corruption-in-the-allotment-of-pm-awas-yojana-in-shahjahanpur-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: प्रधानमंत्री आवास आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप, सर्वधर्म एकता समिति ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: प्रधानमंत्री आवास आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप, सर्वधर्म एकता समिति ने किया विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर में सर्वधर्म एकता समिति के कार्यकर्ताओं ने डूडा कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन दिया। आरोप है कि नगरीय प्रधानमंत्री आवास योजना में आवंटन के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। पार्षदों के कहने पर आवास का आवंटन करने का आरोप लगाया। पिछले कई वर्षों से आवास विहीन महिलाएं डूडा कार्यालय में आवास के लिए आवेदन कर चुकी है। आरोप है कि वर्ष 2026 में आवेदन करने वाले लोगों का प्रधानमंत्री आवास का आवंटन हो गया लेकिन पीड़ित महिलाओं का आवेदन के बाद भी आवास का का आवंटन नहीं हुआ। समिति की ओर से चेतावनी की गई कि सात दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करेंगी, साथ ही डूडा कर्मियों को चूड़िया भेंट की जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीरा शर्मा, प्रदेश महामंत्री नीलम हांडा, जहीर खां, जसविंदर सिंह, मोहम्मद आविद, ललीता, नीलम, मोहनी, इतवारी, सनी राठौर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।