Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Powayan, bike-borne miscreants looted Rs 2.70 lakh and a laptop.

Shahjahanpur News: पुवायां में बाइक सवार बदमाशों ने 2.70 लाख रुपये और लैपटॉप लूटा

Wed, 18 Nov 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
In Powayan, bike-borne miscreants looted Rs 2.70 lakh and a laptop.
पुवायां में लूट का ​शिकार पटई  निवासी पवन कुमार। स्रोत : परिजन - फोटो : कार्यशाला में शामिल स्टाफ। स्रोत : स्कूल
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव पटई निवासी पवन कुमार से तीन बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने 2.70 लाख रुपये और लैपटॉप लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की 10 टीमें दिनभर बदमाशों की तलाश में जुटी रहीं।
विज्ञापन


पवन कुमार का गांव महुआ पाठक में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। उनके केंद्र पर काम करने वाले गांव शंभूपुर निवासी रोहित ने बताया कि 16 नवंबर की शाम वह और पवन केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। अनावा चौराहे से आगे दो बाइकों पर सवार चार युवक सड़क किनारे खड़े थे।
विज्ञापन


पवन की बाइक आती देख दो युवक सड़क के बीच में आ गए। पवन के बाइक धीमी करते ही युवकों ने उन पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे बाइक गिर गई। इसके बाद चारों युवक पवन और रोहित को पीटने लगे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक और आ गए। उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी और पवन के पास मौजूद रुपये व लैपटॉप रखा बैग छीन लिया। रोहित डरकर गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इसके बाद पवन और रोहित घर पहुंचे और परिजनों व गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच की और संदिग्धों के घर दबिश दी। पवन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने कई जगह लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। एक-दो कैमरों की फुटेज में संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, लेकिन उनके घटना में शामिल होने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। मंगलवार को पूरे दिन पुलिस क्षेत्र में बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।


--रेकी के बाद वारदात को अंजाम देने का शक

पवन ने पुलिस को बताया कि बदमाश स्थानीय बोली में बात कर रहे थे। चार बदमाशों का पहले से रास्ते में खड़े होना और तीन बदमाशों का पीछे से आना इस आशंका को बल देता है कि योजना बनाकर वारदात की गई। लूट की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के गांव पसियाखेड़ा पर ध्यान केंद्रित किया। इस गांव के कुछ लोग गंभीर अपराधों में शामिल बताए जाते हैं। पसियाखेड़ा का मोहसिन शातिर हिस्ट्रीशीटर है। गांव आवां के कुछ युवकों की भी पुलिस को तलाश है। पुलिस को दोनों गांवों में कुछ युवक नदारद मिले हैं। कई लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

--
पवन ने रुपये बचाने का किया प्रयास
बदमाशों ने पवन कुमार को डंडे से पीटकर बैग छीनने का प्रयास किया तो वह रुपये बचाने के लिए उनसे भिड़ गए। काफी देर तक बदमाशों से उनकी हाथापाई हुई, लेकिन संख्या अधिक होने के कारण बदमाश लूट करने में सफल रहे। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने हाथापाई होते देखी थी, लेकिन कोई भी पुलिस के सामने गवाही देने को तैयार नहीं है।


--क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत 10 टीमें तलाश में जुटीं

लूट की घटना के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम समेत पुलिस की 10 टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने महुआ से अनावा तक रास्ते में पड़ने वाले कई गन्ना कोल्हुओं पर भी जाकर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई।



--घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस सहित दस टीमें लगाई गई हैं। पीड़ित के पीछे चलने वालों की ट्रेकिंग की गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां में लूट का शिकार पटई  निवासी पवन कुमार। स्रोत : परिजन

पुवायां में लूट का शिकार पटई  निवासी पवन कुमार। स्रोत : परिजन- फोटो : कार्यशाला में शामिल स्टाफ। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed