{"_id":"6aff3480e1e4b7c432092dd5","slug":"video-mona-siya-divya-and-alshifa-demonstrated-their-prowess-in-sports-competitions-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिताओं में मोना, सिया, दिव्या और अलशिफा ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिताओं में मोना, सिया, दिव्या और अलशिफा ने दिखाया दमखम
बनियाठेर। जनता इंटर कॉलेज, अकरौली में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मोना, सिया, दिव्या और अलशिफा ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ तथा शतरंज के मुकाबले आयोजित किए गए। कबड्डी में कक्षा नौ के ए ग्रुप की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि खो-खो में डी ग्रुप विजेता रहा। 100 मीटर दौड़ में अलशिफा और 200 मीटर दौड़ में मोना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में सीमा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में खेल प्रभारी लखपत सिंह मौर्य, रमाकांत शर्मा, शिवम शर्मा, दीपक कुमार, प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।