{"_id":"689b701d2048190d760486ab","slug":"video-saharanpur-paid-tribute-to-the-road-protested-against-the-municipal-corporation-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में अनोखा प्रदर्शन: सड़क को दी श्रद्धांजलि, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में अनोखा प्रदर्शन: सड़क को दी श्रद्धांजलि, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
सहारनपुर में हकीकतनगर में निर्माणाधीन सड़क को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बीच सड़क पर सभा की। इस दौरान नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के लिए एक दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर शोक संदेश वाला कार्ड वायरल किया गया था।
स्थानीय लोगों ने सड़क के बीच में मेज रखकर उस पर टूटी सड़क का फोटो रखा, जिसके ऊपर लिखा था विनम्र श्रद्धांजलि। इस दौरान महिला और पुरुषों ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अधूरी सड़क को मृत बताते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय निवासी अमित सेठी, बब्बू पंडित, विवेक चौधरी, प्रदीप पाहवा और संचित भूटानी ने नगर निगम पर जन समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि महापौर और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के बाद 31 जुलाई से कार्य पूरी तरह बंद है। अधूरी सड़क पर पत्थर डाले गए हैं, जिन पर से चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। हर रोज बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात में कीचड़ तो साफ मौसम में धूल उड़ती है, जिससे कारोबार भी चौपट है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भाजपा के ही गढ़ में बदहाली है, जिसके लिए नेता भी जिम्मेदार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।