फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Link sent under the guise of Starlink internet; mobile hacked, 1.22 lakh siphoned from account.

Saharanpur News: स्टारलिंक इंटरनेट के नाम से भेजा लिंक, मोबाइल हैक, खाते से उड़ाए 1.22 लाख

Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Link sent under the guise of Starlink internet; mobile hacked, 1.22 lakh siphoned from account.
सहारनपुर। साइबर ठगों ने स्टारलिंक इंटरनेट के नाम पर भेजे गए लिंक के जरिये अधिवक्ता का मोबाइल हैक कर लिया। करीब घंटे तक मोबाइल हैकरों के कब्जे में रहा। मोबाइल दोबारा शुरू होने पर बैंक और क्रेडिट कार्ड से रकम निकालने पर ठगी का पता चला। खाते से ठगों ने 1.22 लाख रुपये उड़ाए।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र में मोहल्ला पीर वाली गली सराय मरदान अली निवासी आसिम फिरोज ने तहरीर देकर बताया कि पिता अधिवक्ता हैं। उनके मोबाइल पर स्टारलिंक इंटरनेट के नाम से एक लिंक भेजा गया था। गलती से लिंक दबाने के बाद मोबाइल हैक हो गया। करीब दो घंटे तक मोबाइल ठीक से काम नहीं कर सका। इसके बाद मोबाइल शुरू हुआ तो बैंक और क्रेडिट कार्ड से रकम निकाले जाने के मेसेज मिले।
विज्ञापन

यूको बैंक से 19 हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा से 40 हजार, अमेजन कार्ड वॉलेट ट्रांजेक्शन से 3500 रुपये और एक्सिस क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाले गए। जांच अधिकारी निरीक्षक सिराजुद्दीन ने बताया कि अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed