{"_id":"6aeb4cf4325564baa605f19f","slug":"video-saharanpur-accident-in-dehradun-four-people-killed-in-saharanpur-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: देहरादून में हादसा, सहारनपुर के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: देहरादून में हादसा, सहारनपुर के चार लोगों की मौत
देहरादून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सहारनपुर के चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में विश्वेश कपूर, उनकी मां किरण कपूर, पत्नी निशा कपूर और चालक नीरज शामिल हैं। छह साल के मासूम बेटे माहेर की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहे थे। यह परिवार सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में गोकुल धाम कॉलोनी निवासी विश्वेश कपूर का था, जो अपनी पत्नी, मां और बेटे के साथ छोटे भाई दीपेश कपूर के घर देहरादून जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, विश्वेश के छोटे भाई की पत्नी गर्भवती हैं और इसी के चलते परिवार देहरादून जा रहा था। कार बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकली थी।
इस भीषण हादसे में विश्वेश कपूर (38), उनकी पत्नी निशा कपूर (38), किरण कपूर (63) और कार चालक नीरज की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार छह वर्षीय माहेर कपूर को बचा लिया गया है। मगर वह घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।