Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   A masterpiece by a gold artisan from Udaipur: all the essentials for Diwali packed into a 1-centimeter-wide

उदयपुर: राई के दाने से भी छोटी कलाकृतियां, 1 मिलीमीटर का सोने का दीपक; इकबाल सक्का ने फिर रचा इतिहास

Wed, 04 Nov 2026 03:00 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 03:00 PM IST
A masterpiece by a gold artisan from Udaipur: all the essentials for Diwali packed into a 1-centimeter-wide

दीपावली के पावन पर्व पर उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी प्रोफेसर डॉ. इकबाल सक्का ने अपनी अनूठी कलाकारी से एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने महज 1 सेंटीमीटर की चांदी की पूजा थाली तैयार की है, जिसमें दीपावली पूजन की पूरी सामग्री को बेहद सूक्ष्म रूप में सजाया गया है। इसमें राई के दाने से भी छोटी सोने और चांदी की कलाकृतियां बनाई गई हैं। डॉ. सक्का का दावा है कि यह दुनिया की सबसे छोटी दीपावली पूजा थाली है। इसे तैयार करने में उन्हें तीन दिन लगे।

1 सेंटीमीटर की थाली में समेटी पूरी पूजा सामग्री
डॉ. इकबाल सक्का ने पान के आकार की इस छोटी सी चांदी की थाली में दीपावली पूजन से जुड़ी तमाम सामग्री तैयार की है। इसमें बत्ती लगा 1 मिलीमीटर का सोने का दीपक, सोने का चावल, कुमकुम की डिब्बी, पानी का कटोरा और छोटा सा नारियल शामिल है। इसके अलावा थाली में छेद वाला सोने-चांदी का सिक्का, 1 मिलीमीटर का कलावा और चांदी की दो पगल्या भी बनाई गई हैं।

इस पूरी कलाकृति को तैयार करने में आधा ग्राम सोने और आधा ग्राम चांदी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बारीकियां इतनी सूक्ष्म हैं कि इन्हें सामान्य आंखों से देख पाना मुश्किल है। कलाकृति को स्पष्ट रूप से देखने के लिए लेंस की जरूरत पड़ती है।

पढे़ं: अरुणाचल में लापता अग्निवीर का 80 दिन बाद मिला पार्थिव शरीर, रक्षाबंधन पर घर आने का किया था वादा

पहले भी बना चुके हैं कई सूक्ष्म कलाकृतियां
डॉ. इकबाल सक्का इससे पहले भी सोने की कई बेहद छोटी और अनूठी कलाकृतियां बना चुके हैं। इनमें दुनिया की सबसे छोटी सोने की चेन और चाय की केतली जैसी कलाकृतियां शामिल हैं। उनके मुताबिक, उनकी कई कलाकृतियां गिनीज बुक सहित विभिन्न रिकॉर्ड में दर्ज हैं। डॉ. सक्का अब तक 211 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम होने का दावा करते हैं। दीपावली के अवसर पर तैयार की गई इस पूजा थाली को भी वे अपना नया विश्व रिकॉर्ड बता रहे हैं।

रिकॉर्ड संभालने के लिए जगह की कमी, सरकार से सहयोग की उम्मीद
अपनी सूक्ष्म कलाकारी के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम रोशन करने वाले डॉ. सक्का के सामने एक अलग चुनौती भी है। उनका कहना है कि उनके नाम दर्ज रिकॉर्ड और उपलब्धियों से जुड़े प्रमाणों को सुरक्षित रखने के लिए उनके पास पर्याप्त जगह नहीं है। वे लंबे समय से सरकार से सहयोग और अपनी कलाकृतियों को सुरक्षित रखने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

डॉ. सक्का का कहना है कि उनकी कोशिश भारतीय कला और संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाने की है। दीपावली के मौके पर उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी हर घर में प्रवेश करें और सभी परिवारों को सुख, समृद्धि और खुशियों का आशीर्वाद दें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा में 940 किलो खोआ-पनीर कराया नष्ट

04 Nov 2026

VIDEO: वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने दिखाया दमखम, क्रिकेटर दीपक चाहर को देख झूम उठे विद्यार्थी

04 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

04 Nov 2026

उत्तराखंड से हिमाचल पहुंचे दो जंगली हाथी, रात को यमुना नदी पार कर बहराल में किया प्रवेश

04 Nov 2026

कांगड़ा: मटौर पुल पर निर्माण कार्य से कांगड़ा में लगा लंबा जाम, सुबह से सड़कों पर फंसे रहे लोग

04 Nov 2026
विज्ञापन

पंचकूला भानु आईटीबीपी में 498 कांस्टेबल जीडी बैच का दीक्षांत समारोह

04 Nov 2026

फिल्म ‘पंजाब न भुल्लियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा और गुरप्रीत कौर चड्ढा ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

04 Nov 2026
विज्ञापन

धमतरी में अर्नब चक्रवात से बर्बाद हुई धान की फसल: 5 हजार से अधिक किसानों ने मुआवजे के लिए दिए आवेदन

04 Nov 2026

धमतरी में पटवारियों का उग्र प्रदर्शन: प्रशासन के नोटिस की कॉपियां फूंकीं, काम पर लौटने से किया इनकार

04 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में महाकाल का शृंगार देख भक्त रह गए दंग, भांग से टीका बनाकर फूलों से सजाया फिर चढ़ाई भस्म

04 Nov 2026

कानपुर: डेढ़ करोड़ की चरस संग महिला गिरफ्तार, प्रेमी जेल में

04 Nov 2026

शटडाउन के बावजूद चालू हुई 11 हजार की लाइन, करंट से प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

04 Nov 2026

भोजपुरी सुरों से गुलजार हुई दशहरा मेले की सांस्कृतिक एकादशी

03 Nov 2026

Meerut: बुढ़ाना गेट चौकी के पास चल रहा था मिनी कसीनो, 26 गिरफ्तार, करीब 5 लाख कैश बरामद, जुआरियों ने पुलिस से की हाथापाई

03 Nov 2026

Meerut: पीवीवीएनएल में हुई जनसुनवाई में आई 22 शिकायतें, अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के दिये निर्देश

03 Nov 2026

Meerut: अलेक्जेंडर क्लब में योगांजलि की मासिक सभा में धूमधाम से मनाया गया दिवाली उत्सव, महिलाओं ने खेला डांडिया

03 Nov 2026

यूपी चुनाव: अखिलेश बोले- सीटों की संख्या में मत उलझिए, जीतिए और सीट पाइए

03 Nov 2026

Meerut: द ग्रैंड सोसाइटी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

03 Nov 2026

Meerut: दिपावली के मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजी दुकानें, खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह

03 Nov 2026

वाराणसी: डालमंडी सड़क चौड़ीकरण पर क्या बोले अखिलेश यादव ?

03 Nov 2026

वाराणसी: अखिलेश यादव ने पीड़ित महिला को दी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

03 Nov 2026

होशियारपुर में पूर्व मंत्री के घर ईडी की रेड खत्म, 40 घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड

गाजीपुर: 16 लीटर अवैध शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

03 Nov 2026

फरीदाबाद: राजा नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा, फैंस को करना होगा अभी और इतना इंतजार

03 Nov 2026

चंदौली: अखबार में लपेटकर, पर्स और कपड़ों में छिपाकर बिहार पहुंचाते थे शराब; 18 महिलाओं समेत 33 गिरफ्तार

03 Nov 2026

चंदौली: लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहा था पटाखों का गोदाम, 525 किलो पटाखे बरामद

03 Nov 2026

कानपुर: पुलिस पिकेट के पास व्यापारी की कार से 90 हजार रुपये का बैग ले उड़े स्कूटी सवार

03 Nov 2026

गुरुग्राम: चार नवंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय स्केट हॉकी प्रतियोगिता

03 Nov 2026

एमपी: पुणे से सतना लौटा था दंपती, डेंगू ने ली पति की जान; सात माह की गर्भवती पत्नी सदमे में

03 Nov 2026

हनुमान जयंती पर सप्त शुद्धि, अथर्वशीर्ष महा गणपति हवन के साथ पंच दिवसीय अनुष्ठान शुरू

03 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed