{"_id":"682c631c2febff93ed04a9a0","slug":"video-pharmacists-protest-in-saharanpur-collectorate-over-delay-in-drug-license-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में ड्रग लाइसेंस में देरी पर कलक्ट्रेट में फार्मासिस्टों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में ड्रग लाइसेंस में देरी पर कलक्ट्रेट में फार्मासिस्टों का प्रदर्शन
सहारनपुर में औषधि निरीक्षक की कार्यशैली से नाराज फार्मासिस्टों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन से जुड़े फार्मासिस्टों ने आरोप लगाया कि ड्रग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है। शासन के स्पष्ट आदेश होने के बावजूद लाइसेंस आवेदन 25 से 30 दिनों तक लंबित रखे जा रहे हैं, जिससे फार्मासिस्टों को मानसिक और आर्थिक शोषण झेलना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने बताया कि तीन जनवरी 2025 को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंडलायुक्त तक शिकायतें पहुंचने के बावजूद नतीजा शून्य रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।