{"_id":"6ac5071382a4c6f10c0d9d69","slug":"video-video-thalta-pachhaugdha-varathha-ha-bhajapa-sarakara-sapa-ka-padae-pacayata-ma-pahaca-parava-matara-nasamathathana-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दलित पिछड़ा विरोधी है भाजपा सरकार... सपा की पीडीए पंचायत में पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दलित पिछड़ा विरोधी है भाजपा सरकार... सपा की पीडीए पंचायत में पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन
रायबरेली। शहर के जहानाबाद में मंगलवार को समाजवादी पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों पर राजनीति करती है। उन्होंने सरकारी विभागों को उद्योगपतियों को सौंपे जाने का भी आरोप लगाया। सिद्दीकी ने कहा कि दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों एवं ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार के खिलाफ अधिक बोलने वालों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
उन्होंने संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक संविधान है, तब तक हम लोग हैं। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय करेगा। सीट शेयरिंग को लेकर भी समय आने पर फैसला होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने करते हुए कहा कि रायबरेली का विकास समाजवादी पार्टी की सरकारों में हुआ है बीजेपी सरकार ने रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया है।
कार्यक्रम आयोजक पूनम सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 में सरकार के गठन में पीडीए की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री सपा नेता पूमन सिंह,पार्टी के वरिष्ठ नेता मो.मुशीर,रज्जू ख़ान,सलीम खान व डॉ. शशिकांत शर्मा के आवास पर पहुंचे। वहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम मे मो.अरशद खान, गुलशेर खान, सैयद सिद्दीकी, डीपी पाल,फहीम अहमद ,शुभम लोहिया,डॉ. आई जावेद ,योगेश्वर उर्फ कल्लू चौधरी,अज्जू खान,राजेंद्र यादव,अखिलेश यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।