Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers in Fatehabad protested over paddy procurement issues and the shortage of DAP fertilizer, threatening to block the Delhi highway.
{"_id":"6ac4b67286cb1485b90851d6","slug":"video-farmers-in-fatehabad-protested-over-paddy-procurement-issues-and-the-shortage-of-dap-fertilizer-threatening-to-block-the-delhi-highway-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में धान खरीद और डीएपी की किल्लत से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, दिल्ली हाईवे जाम करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में धान खरीद और डीएपी की किल्लत से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, दिल्ली हाईवे जाम करने की दी चेतावनी
धान खरीद में आ रही दिक्कतों और डीएपी खाद की किल्लत से नाराज किसान मंगलवार को किसान नेता मनदीप नथवान के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम राजेश कुमार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को दुरुस्त करने और पंजीकरण करा चुके किसानों का तत्काल सत्यापन करने की मांग की। साथ ही वंचित किसानों के लिए दोबारा पंजीकरण खोलने की मांग उठाई। किसानों ने धान खरीद में प्रति एकड़ 28 क्विंटल की सीमा हटाकर पूरी फसल खरीदने और बिना कटौती के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।
किसानों ने रबी फसलों की बिजाई से पहले डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग भी की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो दिल्ली हाईवे को जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।