Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The sit-in protest to secure justice for a donkey in Bhiwani was called off following the SP's assurance of strict action.
{"_id":"6ac4b66ad166dbb6e00e90ef","slug":"video-the-sit-in-protest-to-secure-justice-for-a-donkey-in-bhiwani-was-called-off-following-the-sps-assurance-of-strict-action-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में एसपी के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर गधे को न्याय दिलाने का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में एसपी के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर गधे को न्याय दिलाने का धरना समाप्त
गधे के साथ कथित पशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। गो रक्षा समिति एवं अन्य प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोमवार शाम भिवानी एसपी ने उन्हें बुलाकर मामले में संवेदनशीलता के साथ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार एसपी ने कहा कि पशु क्रूरता के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पशु क्रूरता और काउ सेल से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए विशेष इंस्पेक्टर की नियुक्ति का भी आश्वासन दिया गया है।
इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया कि पुलिस प्रशासन, अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों को पशु क्रूरता के मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पशुओं के साथ क्रूरता करता है तो शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए अपना नंबर उपलब्ध कराने की बात भी कही।
गो रक्षा समिति के अध्यक्ष संजय परमार ने एसपी के आश्वासन पर संतोष जताते हुए कहा कि गधे के मामले में मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं के साथ अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। एसपी के ठोस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।