{"_id":"6a8fea009e5f7c0c2405b408","slug":"video-video-catha-ka-rakha-oura-brasalta-bhana-ka-aa-raha-pasatha-cara-hajara-sa-shanpr-hakara-aatha-hajara-taka-ha-kamata-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चांदी की राखी और ब्रेसलेट बहनों को आ रहे पसंद, चार हजार से शुरू होकर आठ हजार तक है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चांदी की राखी और ब्रेसलेट बहनों को आ रहे पसंद, चार हजार से शुरू होकर आठ हजार तक है कीमत
रक्षाबंधन का त्योहार आने से बाजार रंग-बिरंगी राखियों से गुलजार है। इस बार पारंपरिक रेशम की राखियों के साथ चांदी की राखियां भी बहनों को खूब पसंद आ रही हैं। सराफा बाजार में ब्रेसलेट, चेन और राखी सेट के रूप में तैयार चांदी की राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं।
घंटाघर, गोराबाजार, कैपरगंज, सराफा बाजार, नेहरू नगर स्थित सराफा बाजार में चांदी की राखियों की कीमत करीब चार हजार रुपये से शुरू होकर आठ हजार रुपये तक है। राखी का मूल्य उसके वजन और डिजाइन के आधार पर तय होता है। छोटे डिजाइन, बारीक नक्काशी और आकर्षक पैटर्न वाली राखियां ग्राहकों की खास पसंद बनी हुई हैं।
सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि चांदी की कीमत अधिक होने से ग्राहक हल्के वजन की राखियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। आभूषणों की दुकानों पर राखी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। कई ग्राहक पुरानी चांदी के आभूषण एक्सचेंज कर नई राखियां खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारी मनोज रस्तोगी ने बताया कि चांदी महंगी होने के बावजूद रक्षाबंधन को लेकर चांदी की राखियों की मांग है। बाजार में नए और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं।
सराफा कारोबारी ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते बाजार में रौनक बढ़ी है। ग्राहक हल्के वजन के आभूषण पसंद कर रहे हैं। एक्सचेंज के माध्यम से भी खरीदारी हो रही है। रक्षाबंधन के कारण चांदी की राखियों की मांग विशेष रूप से बढ़ी है। त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।