फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2,245 patients treated at the health fair

Raebareli News: आरोग्य मेले में 2245 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
2,245 patients treated at the health fair
दीनशाह गौरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में
रायबरेली। जिले की 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें 2245 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सबसे अधिक 1210 मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित मिले। मरीजों की बीपी, शुगर और सांस संबंधी जांच भी की गई। सांस की समस्या के 120 और सीने में दर्द के 90 मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मेले में पांच मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


सतांव के सहजौरा पीएचसी में अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। आसपास के मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। शिविर में जांच कराने के बाद चिकित्सक की सलाह पर दवा ली। प्रभारी डॉ. आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मेले में जुकाम, बुखार और सिरदर्द से परेशान मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


परशदेपुर में नगर पंचायत स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्दी-जुकाम से पीड़ित 70 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। दीनशाह गौरा क्षेत्र की पीएचसी जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव और रसूलपुर धरावां में 190 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 100 से अधिक मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित रहे। अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि क्षेत्र में जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज बढ़े हैं। मेले में मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, तेजगांव पीएचसी में 15 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। हरदीटीकर में डॉ. सुफैल अंसारी ने बुखार, खांसी, त्वचा रोग, पेट दर्द, कमजोरी, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित मरीजों का उपचार किया। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, बेतौरा में डॉ. डीएन चौधरी की टीम ने 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed