{"_id":"6aeeca7c23183510ac073724","slug":"video-rayabral-thhanatarasa-para-thhana-varashha-karabra-450-karaugdha-ka-para-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: धनतेरस पर धन वर्षा, कारोबार 450 करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: धनतेरस पर धन वर्षा, कारोबार 450 करोड़ के पार
रायबरेली: पिछले साल की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर खूब धन वर्षा हुई। खरीदारी की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। बाजार में शोरूम से लेकर फुटकर दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। शाम को भीड़ और बढ़ने से बाजार में मेले जैसा माहौल हो गया। लोगों ने रात तक सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्राॅनिक आइटम, कपड़ों की खरीदारी की। वाहन खरीदने वालों की दोपहिया और चार पहिया शोरूम में रात तक भीड़ थी।
धनतेरस पर कारोबार करीब 450 करोड़ रुपये के पार हो गया। पिछले साल करीब 400 करोड़ का कारोबार हुआ था। खास बात ये है कि इस बार दो पहिया-चार पहिया वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। शहर में सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहा, यूनियन बैंक तिराहा, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइंस व अन्य बाजार के कारोबारियों ने अपनी दुकानों को पहले से सजाया था।
शुक्रवार को दोपहर तक बाजार गुलजार हो गए। दिन ढलने के साथ खरीदारी की भीड़ बढ़ती गई। शाम तक कई दुकानों में खरीदारों की भीड़ के चलते अन्य लोगों के दाखिल होने की जगह नहीं बची। अच्छा कारोबार होने से व्यापारी गदगद हो गए। जिले के लालगंज, ऊंचाहार, सलोन, महराजगंज, बछरावां व अन्य कस्बों के बाजार में भी ऐसे धनतेरस की रौनक दिखी। सुबह से दोपहर तक भले ही खरीदार कम दिखे, लेकिन शाम होते ही भीड़ बढ़ने लगी। लोगों ने देर रात तक खरीदारी की। सराफा बाजार में चांदी-सिक्के के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री खूब हुई। बर्तन की दुकानों पर भी खरीदारी की भीड़ दिखी। लइया, चूरा, खिलौने, गट्टे भी खूब बिके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।