{"_id":"6a9fbfaa763f2fa57702f7c0","slug":"video-rayabral-pahaca-raha-rahal-gathha-vakasa-ka-nabja-tatalna-ka-satha-sagathana-ka-kamakaja-ka-saca-janaga-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली पहुंच रहे राहुल गांधी, विकास की नब्ज टटोलने के साथ संगठन के कामकाज का सच जानेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली पहुंच रहे राहुल गांधी, विकास की नब्ज टटोलने के साथ संगठन के कामकाज का सच जानेंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रहे हैं। वह अपने दौरे में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक भाग लेकर जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे तो पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज का सच जानेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल का रायबरेली का यह दौरा अहम माना जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम कै रायबरेली पहुंचेंगे। शिवगढ़ के गुमावां चौराहा पर उनका स्वागत कार्यक्रम होगा। साथ ही हलोर व महराजगंज में वह सभा करेंगे। इसके बाद शहर के प्रभुटाउन पहुंचेंगे। रात में भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान 2025 में हुई दिशा की बैठक के दौरान जिन 83 विकास के मामलों में उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी, उस पर प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है। इसका फीडबैक लेंगे। साथ ही जनजीवन मिशन की खस्ताहाल दशा पर भी जानकारी लेंगे। बुधवार को राहुल गांधी दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।