{"_id":"6ae1e4e12a6b8975d40f227b","slug":"video-rayabral-jarathara-paratharashana-karana-val-chhatarao-ka-kaya-gaya-parasakata-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: जोरदार प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: जोरदार प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
रायबरेली: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद और खो-खो सहित विभिन्न खेलों के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पायल ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और अलसिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में मो. अहमद प्रथम, अजीत द्वितीय और विवेक तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पायल ने प्रथम, रागिनी ने द्वितीय और अलसिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में लक्ष्मण ने प्रथम , मो. अहमद के द्वितीय व उमरान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पायल प्रथम, अलसिफा ने द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अजीत ने प्रथम और शिवांशु ने द्वितीय व सामर्थ्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में सीएस बरौंडी की टीम ने प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय मानपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रागिनी प्रथम, संजना द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शिवांशु प्रथम, नवीन द्वितीय और मो. अहमद तृतीय स्थान पर रहे।कबड्डी में मानपुर टीम ने प्रथम, बरौंडी टीम ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया । खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार गुप्ता , शिक्षक श्याम शरण यादव, नीरज हंस, प्रीती शुक्ला, सुरेश कुशवाहा, रमेश सिंह गोबर्धन प्रसाद, राजन तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।