{"_id":"6af30c2767705ecfec02c12f","slug":"video-video-savama-parasatha-maraya-bl-agaraja-hakamata-matha-sarakara-sa-bhatara-tha-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अंग्रेजी हुकूमत मोदी सरकार से बेहतर थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अंग्रेजी हुकूमत मोदी सरकार से बेहतर थी
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत वर्तमान मोदी सरकार से बेहतर थी। मौर्य ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने बेरोजगारी, निजीकरण, आरक्षण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को 'लंपट' बताते हुए अपशब्द कहे। मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कट्टर हिंदुत्व की राजनीति करती है, जबकि अखिलेश सॉफ्ट हिंदुत्व खेलते हैं। मौर्य ने 11 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक महारैली करने का एलान किया है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी इस महारैली के जरिये सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करने की तैयारी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।