{"_id":"6a367588b71f39bf5e0514a7","slug":"roadways-bus-plunges-into-ditch-after-colliding-with-hydra-in-pilibhit-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाइड्रा से टकराकर खाई में उतरी रोडवेज बस, चालक को आई मामूली चोट, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाइड्रा से टकराकर खाई में उतरी रोडवेज बस, चालक को आई मामूली चोट, यात्री सुरक्षित
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज बस और हाइड्रा मशीन की टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 22 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस चालक को मामूली चोट लगी है, जबकि हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया।
शनिवार को रोडवेज बस पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रही थी। इसी दौरान थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सराय सुंदरपुर के पास सामने से आ रही हाइड्रा मशीन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई।
बस चालक चोटिल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन बस में सवार सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस चालक मोर सिंह पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम कलापुर, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। वहीं हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।