{"_id":"69302daaed2aaacc2002fb43","slug":"video-muzaffarnagar-two-ambulances-parked-at-chc-caught-fire-under-suspicious-circumstances-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सीएचसी में खड़ी दो एम्बुलेंस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सीएचसी में खड़ी दो एम्बुलेंस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:01 PM IST
Link Copied
भोपा थानाक्षेत्र के सीएचसी में खड़ी खराब सरकारी दो एंबुलेंसों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धुएं व आग की लपटों को देखकर स्टाफ कर्मचारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाया। लेकिन उससे पहले दोनों एम्बुलेंस काफी हद तक जल चुकी थी। गनीमत रही कि बराबर में खड़ी तीसरी एंबुलेंस आग की चपेट में आने से बच गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई वर्षों से खराब दो सरकारी एंबुलेंस खड़ी थी। बुधवार दोपहर में उनमें संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। एंबुलेंस में आग लगने पर उठे धुएं व लपटों से सीएचसी प्रांगण में रह रहे लोग व मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगी देखकर शोर मचाया गया। तब कर्मचारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल में मौजूद आग बुझाने की यंत्रों के माध्यम से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन दोनों एम्बुलेंस अधिकांश रूप से जल चुकी थी।
गनीमत यह रही कि कुछ देर पहले ही चालक ने एक एंबुलेंस को घटना स्थल के आस पास लाकर खड़ी की थी जो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। पास में ही स्टाफ के सरकारी क्वार्टर भी है।
चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि दोनों एंबुलेंस पिछले कई वर्षों से खराब खड़ी थी। आग लगने के कारणों का पता नही लग सका है। उच्च अधिकारी को घटना से अवगत करा दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।