{"_id":"6aa937e20047ed7ace00477d","slug":"video-farmers-protest-against-land-acquisition-for-gorakhpur-expressway-in-muzaffarnagar-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों का हंगामा, बोले- सर्किल रेट पर जमीन नहीं देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों का हंगामा, बोले- सर्किल रेट पर जमीन नहीं देंगे
मुजफ्फरनगर में गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का किसानों ने विरोध किया। मंगलवार को कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते हुए किसानों ने सर्किल रेट पर जमीन देने से इनकार किया। किसानों का कहना है कि कृषि भूमि अधिग्रहित होने से वे बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने भूमि के बदले बाजार भाव का चार गुना मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के शामली-खेड़ी फेस-1 के लिए जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को गांव झबरपुर, कुतुबपुर, पिलहेड़ा और भोजाहेड़ी के किसानों की करीब 100 आपत्तियों पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह के न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई से पहले किसानों ने न्यायालय के बाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।