Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Muzaffarnagar News
›
Muzaffarnagar: Six people burned to death after their car caught fire on the highway; the vehicle was later removed using a crane.
{"_id":"6af17189afba182a1a0bd657","slug":"video-muzaffarnagar-six-people-burned-to-death-after-their-car-caught-fire-on-the-highway-the-vehicle-was-later-removed-using-a-crane-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, क्रेन से उठवाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, क्रेन से उठवाई कार
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा तड़के पांच बजे के करीब तितावी के पास हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। कार में आग लगने से उसमें सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक हरियाणा के हांसी जिले के रहने वाले हैं और हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान अजय (22) पुत्र शमशेर निवासी मोठ गढ़ी, अमन (24) पुत्र रामफल निवासी मोठ गढ़ी, राहुल (21) व अंकित (19) पुत्रगण समुन्द्र निवासी राखी गढ़ी, साहिल (24) पुत्र सोमकुमार निवासी राखी गढ़ी और अंकित (23) पुत्र राजेश निवासी राखी गढ़ी हैं। अनुमान है कि कार सीएनजी वाली है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं एसएसपी सूरज राय भी मौके पर पहुंचे और मीडिया को हादसे के बारे में जानकारी दी। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एंबुलेंस भी फंसी रही। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। कार को सुबह क्रेन से उठवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।