{"_id":"67dc416c7d97332cff0fc951","slug":"video-all-india-jat-mahasabha-supports-sisauli-mahapanchayat-in-muzaffarnagar-2025-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में सिसौली महापंचायत को अखिल भारतीय जाट महासभा का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में सिसौली महापंचायत को अखिल भारतीय जाट महासभा का समर्थन
मुजफ्फरनगर में जाट आरक्षण और अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर सिसौली में 30 मार्च को होने जा रही महापंचायत के लिए अखिल भारतीय जाट महासभा ने भी समर्थन दे दिया है। जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि सामाजिक मुद्दों पर मंथन होगा। जाट समाज के जनप्रतिनिधि और खाप चौधरी भी शामिल होंगे।
जानसठ रोड पर टिकैत चौक के निकट स्थित जाट महासभा के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में धर्मवीर बालियान ने बताया कि अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने समर्थन दिया है। आरक्षण के लिए होने जा रही महापंचायत को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांव के लोग एकजुट हो रहे हैं। डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजन होगा।
जिला महासचिव ओमकार अहलावत, जयवीर सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए पहल की गई है। प्रत्येक गांव से सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर अरविंद जौहल, सविंद्र राठी, कुलदीप चौधरी, अनुज बालियान, बिट्टू सिखेड़ा, राहुल पंवार, अंकुर काकरान, अमन रॉयल, कार्तिक राठी मौजूद रहे। उधर, संगठन ने बृहस्पतिवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।