Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anand came first in the running competition, while Shahrukh secured second place.

Muzaffarnagar News: दौड़ प्रतियोगिता में आनंद प्रथम, शाहरुख को मिला दूसरा स्थान

Wed, 11 Nov 2026 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Anand came first in the running competition, while Shahrukh secured second place.
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सदर विकासखंड के गांव सिलाजुड़ी में आयोजित अंतरजनपदीय ओपन दौड़ प्रतियोगिता में दिल्ली के आनंद प्रकाश ने पहला स्थान हासिल किया। इस्लामपुर के शाहरुख खान दूसरे और सहारनपुर के पिंटू पाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों और जनपदों से पहुंचे धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजक जितेंद्र मावी ने विजेताओं को नकद धनराशि और सम्मान प्रदान किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आनंद प्रकाश को 7100 रुपये दिए गए। दूसरे स्थान पर रहे शाहरुख खान को 5100 रुपये मिले। तीसरे स्थान पर आए पिंटू पाल को 3100 रुपये की नकद राशि दी गई। चौथे और पांचवें स्थान के विजेताओं को 1100-1100 रुपये प्रदान किए गए। सभी सफल धावकों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज काम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देती हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस आयोजन में तेज सिंह मावी, मूलचंद चौहान, ब्रह्मफल चौहान, राज सिंह मावी, अंकित, अमित, आशीष, मनीष भड़ाना और गौरव चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed