Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Muzaffarnagar News
›
Agitation from September 17 for sugarcane price, dues payment and bonus on sugar, Gaurav Tikait said that farmers should get remunerative prices.
{"_id":"6a8f235c62792b784406e1cc","slug":"video-agitation-from-september-17-for-sugarcane-price-dues-payment-and-bonus-on-sugar-gaurav-tikait-said-that-farmers-should-get-remunerative-prices-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान और चीनी पर बोनस के लिए 17 सितंबर से आंदोलन, गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को मिले लाभकारी मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान और चीनी पर बोनस के लिए 17 सितंबर से आंदोलन, गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को मिले लाभकारी मूल्य
मुज़फ्फरनगर। तितावी के बघरा विकास खंड में गन्ने का उचित मूल्य, बकाया भुगतान, चीनी की रिकवरी के अनुपात में बोनस, बिजली समस्याओं और पशुपालकों को दूध का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने पंचायत की। युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को हक हासिल करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। किसानों से एकजुटता का आह्वान करते हुए 17 सितंबर को कलेक्ट्रेट में आंदोलन का एलान किया। वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र में चीनी के अनुपात के हिसाब से किसानों को बोनस दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में टिकैत ने कहा कि गन्ने से चीनी के अलावा इथेनॉल, बैगास और बिजली जैसे उप उत्पाद भी तैयार होते हैं। चीनी के बढ़ते दाम और रिकवरी के अनुपात में किसानों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। किसान स्वाभिमान से खेती करता है लेकिन बढ़ती लागत से उसकी स्थिति कठिन होती जा रही है। गन्ने का उचित मूल्य किसानों का अधिकार है और उन्हें उनकी फसल का पूरा लाभ मिलना चाहिए। किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कम बकाया होने पर भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले किसानों पर मुकदमे दर्ज कर या संपत्ति की जांच का डर दिखाकर उन्हें दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि सीकरी, चरथावल और जसोई बिजलीघरों पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरने चल रहे हैं। किसानों से एकजुट होकर अपनी समस्याओं की लड़ाई लड़ने की अपील की। पुरकाजी थाने की पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पंचायत में पहुंचे एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार रिजवान अली, विद्युत विभाग के एक्सईएन बालकृष्ण प्रजापति, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने किसानों की समस्याएं सुनीं। अध्यक्षता चौधरी रविंद्र सिंह मलिक ने की। संचालन मास्टर यशपाल और विपुल निर्वाल ने किया। इस दौरान धीरज लाटियान, रमेश, मानसिंह मलिक, कपिल चौधरी, अमरजीत, रमेश मलिक, संजय त्यागी, आसिफ प्रधान और विकास शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।