फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation of clinic on complaint of running SNCU

Muzaffarnagar News: एसएनसीयू संचालित करने की शिकायत पर क्लीनिक की जांच

Mon, 14 Sep 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Investigation of clinic on complaint of running SNCU
-मिमलाना रोड पर एक बीयूएमएस चिकित्सक द्वारा एसएनसीयू चलाने की मिली थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर एक बीयूएमएस चिकित्सक द्वारा अवैध रूप से स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) संचालित करने की शिकायत मिली थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हयात क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान क्लीनिक पर एसएनसीयू का संचालन नहीं पाया गया।

टीम को क्लीनिक के पास ही एक मकान के भूतल वाले कमरे में दो बेड पड़े पाए गए। डिप्टी सीएमओ महक सिंह ने बताया कि सीएमओ को किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह शिकायत की थी। शिकायत में हयात क्लीनिक पर अवैध एसएनसीयू चलाने का आरोप था। जांच के दौरान चिकित्सक जावेद के पास बीयूएमएस की डिग्री मिली। हालांकि, मौके पर एसएनसीयू का संचालन नहीं हो रहा था। चिकित्सक ने यूनानी एवं आयुर्वेद विभाग में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनियमितता या मरीज के भर्ती मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed