{"_id":"6a8ecb93b7003cfba2071ba8","slug":"video-meerut-atul-pradhan-accuses-bjp-of-using-posters-to-divert-attention-from-public-issues-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंगाई और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही पोस्टरबाजी : अतुल प्रधान, विवादित पोस्टर हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही पोस्टरबाजी : अतुल प्रधान, विवादित पोस्टर हटवाए
परतापुर थाना क्षेत्र में मेरठ साउथ स्टेशन के पास दिल्ली रोड किनारे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने को लेकर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कड़ी आपत्ति जताई। विधायक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटवाए।
अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों, बढ़ती महंगाई, किसानों की परेशानियों और छात्रों के पेपर लीक जैसे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए पोस्टरबाजी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।
विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सरकार के इशारे पर नगर निगम द्वारा पोस्टर लगवाए गए हैं तो सपा कार्यकर्ता भी शहर के हर गली-मोहल्ले में पोस्टर लगाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।