{"_id":"6984c38d23d2127ecd0005ce","slug":"video-after-killing-his-girlfriend-the-lover-slit-his-own-throat-and-committed-suicide-the-lovers-family-has-alleged-murder-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने अपनी गर्दन रेतकर जान दी, प्रेमी के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने अपनी गर्दन रेतकर जान दी, प्रेमी के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के भलवा गांव में प्रेमी रोहित (31) ने अपनी प्रेमिका प्रगति उर्फ डोली (27) की उसके घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर जान दे दी। प्रगति की आठ फरवरी को शादी होती थी। दोनों के घर आमने-सामने हैं। प्रेमी के परिजनों ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस से मौके पर नोकझोंक हुई। भलवा की प्रगति उर्फ डोली गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी, जबकि रोहित रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत था। दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रगति की शादी मेरठ के सरधना में तय हुई थी और वह दो दिन पहले ही घर आई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे रोहित उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही युवती के चीखने की आवाज आई तो घर पर मौजूद परिजनों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। रोहित ने दरवाजा खोला लेकिन इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सैंकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। एसएसपी संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे। रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने ऑनरकिलिंग की है। पुलिस ने बामुकिल समझा-बुझाकर मौके से शव उठवाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।