फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pal community expresses displeasure over former MP Malook Nagar's remarks.

Muzaffarnagar News: पूर्व सांसद मलूक नागर की टिप्पणी पर पाल समाज ने जताई नाराजगी

Fri, 11 Sep 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pal community expresses displeasure over former MP Malook Nagar's remarks.
पूर्व सांसद के विरुद्ध ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे अखिल विश्व क्षत्रिय पाल महासभा के पदाधिकार
मुजफ्फरनगर। अखिल विश्व क्षत्रिय पाल महासभा ने सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली के दौरान पूर्व सांसद मलूक नागर की ओर से सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पर दिए गए बयान का विरोध किया । राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। महासभा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर अखिल विश्व क्षत्रिय पाल महासभा से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। उनकी ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक मंचों से की जाने वाली टिप्पणी में सामाजिक सद्भाव और सार्वजनिक मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि पाल, धनगर समाज सभी नागरिकों की समान गरिमा और संवैधानिक मूल्यों में विश्वास रखता है। उन्होंने जांच और कार्रवाई की स्थिति से समाज के प्रतिनिधियों को अवगत कराने की भी मांग की। यह भी मांग की गई कि पूर्व सांसद की ओर से की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में निष्पक्ष जांच और विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सार्वजनिक स्पष्टीकरण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील कुमार पाल, प्रवीण पाल, रवींद्र पाल, राकेश कुमार, अगम प्रकाश, भूषण लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed