फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alert issued for Friday prayers; nine zones and 22 sectors established in the district.

Muzaffarnagar News: जुमे की नमाज पर अलर्ट, जिले में बनाए नौ जोन और 22 सेक्टर

Fri, 11 Sep 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Alert issued for Friday prayers; nine zones and 22 sectors established in the district.
बघरा में धार्मिक स्थलों के पास गश्त करते के दौरान संवाद करती पुलिस : स्रोत पुलिस 
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण और मुजफ्फरनगर में विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद जिला पुलिस अलर्ट मोड है। जुमे के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिले को नौ जोन, चार सुपर जोन, 22 सेक्टर में बांटा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पांच दिन पहले एसएसपी आवास के पास न भूले थे, न भूलें हैं, न भूलेंगे, मुजफ्फरनगर दंगा 2013 के विवादित पोस्टर लगा कर माहौल खराब कराने का प्रयास किया गया था। सहारनपुर में मस्जिद का ध्वस्तीकरण किया गया।
विज्ञापन

दोनों मामलों के बाद पड़ने वाले पहले जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। जिले को नौ जोन में बांटा गया है। 17 क्यूआरटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पुलिस अधिकारी सुबह से भ्रमण पर रहेंगे। शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी धर्म गुरुओं से वार्ता कर अपील की है। उन्होंने आमजन से भी शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

--
पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करने के दिए निर्देश
एसएसपी ने थाना प्रभारियों व अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिए जाने वाले निर्देशों को थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया जाए। विशेष तौर पर जो नए पुलिसकर्मी हैं और जो रात में पुलिस पिकेट की ड्यूटी करते हैं। उन्हें अच्छा, गलत, शांति व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जरूर बताया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed