{"_id":"6abbc84349bbaee427026677","slug":"video-police-seized-gyanesh-kumar-effigy-congress-workers-set-a-poster-on-fire-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्ञानेश कुमार का पुतला छीन ले गई पुलिस, कांग्रेसियों ने पोस्टर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानेश कुमार का पुतला छीन ले गई पुलिस, कांग्रेसियों ने पोस्टर में लगाई आग
एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेसी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे। आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे। जहां पुतला दहन को लेकर कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में छीनाझपटी हुई। बाद में पुलिस ने सीईसी का पुतला छीन लिया। इस बीच कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों में आग लगाकर अपना विरोध जताया। सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी की अगुवाई में कांग्रेसी आंबेडकर पार्क में जुटे। जहां से नारेबाजी करते हुए हाथों में सीईसी ज्ञानेश कुमार का पोस्टर लेकर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। यहां कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इस बीच ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों में आग लगा दिया। जिसे लेकर पुलिसकर्मियों और नेताओं छीनाझपटी होती रही। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए सभी चुनावों को फर्जी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को अलोकतांत्रिक तरीकों से मदद पहुंचाकर चुनाव आयुक्त ने अपने परिवार को अनुचित लाभ दिलाए हैं। कहा कि ये सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है। इस दौरान देशराज शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, असलम खुर्शीद, फूलकुंवर, असद मौलाई, अनुभव मेहरोत्रा, आनंद मोहन गुप्ता, सुधीर पाठक, मो. अब्बास, रिजवान रईस, विवेक अग्रवाल, शिवराज गुर्जर, मुशाहिद चौधरी, नदीम उद्दीन कातिब, कमर सलीम, शमशेर अली, मोअज्जम अली आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।