फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three killed house collapse amidst rain, woman dies of electrocution; ten houses collapsed in Moradabad

यूपी: बारिश के बीच मकान ढहने से तीन की जान गई, करंट से महिला की माैत, मुरादाबाद मंडल में गिरे दस मकान

Mon, 28 Sep 2026 11:33 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 28 Sep 2026 11:33 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में लगातार बारिश और तेज हवा से जनजीवन प्रभावित है। रामपुर में मकान गिरने की दो घटनाओं में बुजुर्ग महिला और किशोर की मौत हो गई, जबकि जलनिकासी के दौरान करंट लगने से एक महिला ने दम तोड़ दिया। संभल में मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की जान चली गई। मंडल में अब तक 10 मकान ढहने से नौ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Three killed house collapse amidst rain, woman dies of electrocution; ten houses collapsed in Moradabad
बारिश के बीच गिरे घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के रामपुर,अमरोहा, संभल और मुरादाबाद जिलों में रविवार को भी बारिश और तेज हवा ने जनजीवन प्रभावित किया। रामपुर में दो मकान गिरने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि बारिश का पानी बाहर खींचते समय करंट से एक महिला की माैत हो गई। वहीं, संभल में बारिश के बीच एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में अलग-अलग स्थानों पर 10 मकान ढहने का आंकड़ा सामने आया है। इन हादसों में नाै लोग जख्मी हुए हैं। अमरोहा में दो दिनों में सबसे अधिक 381 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मुरादाबाद मंडल में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार के बाद रविवार को भी जारी रही।

विज्ञापन

रविवार को बारिश के बीच रामपुर के काशीपुर गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से चारपाई पर बैठीं लाडो (65) की मौत हो गई। वहीं, शाहबाद क्षेत्र के रवानापट्टी उदा गांव में 50 फीट ऊंचा लिंटर गिरने से एक किशोर (अजीम-16) की जान चली गई। इसके अलावा अजीतपुर में बारिश का पानी बाहर खींचते समय करंट लगने से एक महिला (शबीना-40) की जान चली गई।

संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अकरौली के मजरा गोपालपुर में रविवार तड़के चार बजे कच्चे मकान की गर्डर-पटिया की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर सोमवती देवी (70) की मौत हो गई। बबराला थाना क्षेत्र के गांव पंवारी में कच्चा मकान गिरने से मकान स्वामी विनोद घायल हो गए, जबकि गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में शनिवार देर रात एक बजे मकान का बरामदा गिरने से वहां सो रहे नरेश (42) घायल हो गए।

विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में लगातार हो रही बारिश से मकान और दीवार गिरने की तीन घटनाएं हुईं। कुंदरकी के चक हबीबीपुर में मकान की कच्ची छत गिरने से तीन बहनें घायल हो गईं। मूंढापांडे के हिरनखेड़ा में शनिवार देर रात एक मकान गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। वहीं, पाकबड़ा में भी एक मकान की दीवार गिर गई।

अमरोहा जिले के आदमपुर और हसनपुर क्षेत्र में तीन स्थानों पर मकान और पशुशाला ढह गईं। मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोग और दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। नंगलिया मुंशी गांव में मकान की छत गिरने से परिवार बाल-बाल बच गया।

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव झुझैला चक में विधवा महिला का मकान गिर गया। इसके मलबे में दबकर एक युवक चोटिल हो गया। वहीं, गांव कुआंखेड़ा में शनिवार रात आटा चक्की से सटे मकान की छत गिर गई। आदमपुर क्षेत्र के ही मुबारिजपुर गांव में बारिश की नमी के कारण किसान की पशुशाला अचानक ढह गई।

शुक्रवार से जारी बारिश के दौर के बीच तेजा हवा किसानों और खेतों पर भारी पड़ी है। हर जिले से धान और गन्ने की तैयार फसलों को व्यापक नुकसान की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

दो दिनों में किस जिले में कितनी बारिश
अमरोहा:  381 एमएम
रामपुर  :   315 एमएम
संभल   :   300 एमएम
मुरादाबाद : 170 एमएम

मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल में आज बंद रहेंगे स्कूल
मौसम का बिगड़ा हाल देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को रामपुर में प्राइमरी से लेकर दसवीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, मुरादाबाद, संभल और अमरोहा जिले में 12वीं तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed