{"_id":"6abb6ed5335283ae3501e28b","slug":"video-solan-municipal-corporation-budget-2026-27-water-supply-parking-focus-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन नगर निगम का पहला बजट पेश, पेयजल और पार्किंग पर रहेगा खास जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन नगर निगम का पहला बजट पेश, पेयजल और पार्किंग पर रहेगा खास जोर
शहर में पेयजल की समस्या और पार्किंग की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए नगर निगम सोलन के नए बजट में राहत की उम्मीद जगाई गई है। नगर निगम की महापौर सुषमा शर्मा ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का अपना पहला बजट पेश किया।
महापौर के बजट में पेयजल व्यवस्था को प्रमुख प्राथमिकता दी गई है। निगम ने अगले एक साल में शहर के हर घर तक पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए करीब 8 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
बजट में केवल नई पेयजल व्यवस्था विकसित करने पर ही जोर नहीं दिया गया है, बल्कि मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाने की भी योजना है। पानी की पाइपलाइनों में होने वाली लीकेज को कम करने और जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।
निगम का उद्देश्य यह है कि उपलब्ध पानी का अधिक प्रभावी तरीके से इस्तेमाल हो और शहर के लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति मिल सके।
सोलन शहर में बढ़ते वाहनों के बीच पार्किंग की समस्या भी लगातार बड़ी चुनौती बन रही है। इसे देखते हुए निगम ने बजट में पार्किंग व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी है।
शहर में ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां नई पार्किंग विकसित की जा सके। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम का वित्तीय वर्ष शुरू हुए करीब आधा साल बीत चुका है। बताया गया कि चुनावी प्रक्रिया के चलते बजट पहले पेश नहीं हो सका। अब महापौर सुषमा शर्मा ने अपना पहला बजट सदन में पेश किया है।
बजट में पेयजल और पार्किंग के अलावा शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित किए जाने की बात कही गई है। आने वाले समय में इन योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद शहरवासियों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।