{"_id":"6ae8bcce1bed360ee909ec68","slug":"video-samajwadi-party-members-protest-over-issues-faced-by-traders-submit-a-five-point-memorandum-of-demands-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
मिर्जापुर। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौंपा।
प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।