{"_id":"6ae86dd981e1ab38980723e7","slug":"video-nahan-emphasis-on-strengthening-childrens-foundational-literacy-and-numeracy-skills-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान मजबूत करने पर जोर
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के सभी 16 ब्लॉकों से चार-चार शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस तरह कुल 64 शिक्षक कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद ये शिक्षक ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक स्कूलों के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे और डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स गु्रप (डीआरजी) के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है, ताकि बच्चों की शिक्षा की नींव बेहतर बन सके। इसके तहत शिक्षकों को ऐसे प्रभावी शिक्षण तरीकों की जानकारी दी जा रही है, जिनसे बच्चों में पढऩे, लिखने और गणित की बुनियादी समझ विकसित की जा सके। कार्यशाला में शिक्षकों को निपुण उत्सव के आयोजन और उसे प्रभावी ढंग से मनाने के तौर-तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक अपने-अपने ब्लॉकों में अन्य प्राथमिक शिक्षकों तक इस जानकारी और प्रशिक्षण को पहुंचाएंगे, जिससे निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को स्कूल स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। कार्यशाला में जिला समन्वयक राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों और इसके तहत शिक्षकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी साझा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।