फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   In Jalandhar, 20 out of 409 firecracker traders received licenses

जालंधर में 409 में से 20 पटाखा कारोबारियों को मिला लाइसेंस

Mon, 02 Nov 2026 04:23 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:23 PM IST
In Jalandhar, 20 out of 409 firecracker traders received licenses
त्योहारी सीजन को देखते हुए जालंधर में पटाखा मार्केट लगाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में 13 एकड़ क्षेत्र में पटाखा बाजार सजाया जाएगा। सोमवार को रेडक्रॉस भवन में अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस आवंटित करने के लिए प्रशासन की ओर से लकी ड्रॉ निकाला गया। इसमें 409 आवेदकों में से 20 कारोबारियों का चयन किया गया। एडीसी अमनिंदर कौर की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी की गई। चयनित कारोबारियों के नाम घोषित करने के साथ ही प्रशासन ने उनके लाइसेंस जारी कर दिए। इसके अलावा दो अतिरिक्त आवेदकों के नाम भी निकाले गए हैं, ताकि किसी चयनित कारोबारी का लाइसेंस रद्द होने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची से दूसरे आवेदक को मौका दिया जा सके। पटाखा दुकानों के लिए लाइसेंस हासिल करने को शहर के कारोबारियों में काफी उत्साह देखने को मिला। कुल 409 व्यापारियों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। प्रशासन ने चयनित दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक दुकान के बाहर रेत से भरी बाल्टियां, पानी की टंकियां और अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटाखा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विकास भंडारी ने बताया कि इस बार बाजार की तैयारियों में करीब छह दिन की देरी हुई है। गांव के सरपंच की ओर से अदालत में याचिका दायर किए जाने के कारण तैयारियों का काम प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि पटाखा एसोसिएशन को हर साल बाजार लगाने के लिए उपयुक्त जगह तलाशने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भंडारी के मुताबिक, पिछले वर्ष जगह कम होने के कारण पार्किंग की भारी समस्या आई थी। इससे कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस बार पर्याप्त जगह और बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राओवाली में 13 एकड़ क्षेत्र में पटाखा मार्केट विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जेल के ताले टूटेंगे, आजम-अब्दुल्ला छूटेंगे, पोस्टरों से रामपुर में हलचल

02 Nov 2026

यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, दिन में बढ़ेगी गर्मी तो रात में गिरेगा पारा, सुबह कोहरे का अलर्ट

02 Nov 2026

टोहाना में रात में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, पकड़कर गौशाला भेजे

02 Nov 2026

न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर चुना वैराग्य का रास्ता

02 Nov 2026

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी रेड

02 Nov 2026
विज्ञापन

ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

02 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के घर बैठे करें लाइव दर्शन, सोमवार को माता रानी के दरबार में लगाएं हाजिरी

02 Nov 2026
विज्ञापन

कुल्लू: स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा मनाली, चौथी मैराथन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

02 Nov 2026

गोरखपुर: भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए अयोध्या की तरह सजा पिपराइच

02 Nov 2026

गोरखपुर: सैथवार मल्ल महासभा के महोत्सव में उमड़े हजारों लोग

02 Nov 2026

गोरखपुर: भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में की प्रेसवार्ता

02 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक

02 Nov 2026

गोरखपुर रंग महोत्सव में फरवाही नृत्य पर कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

02 Nov 2026

हरदा: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता बनी अव्यवस्थाओं का शिकार, गर्मी और शोरगुल के बीच खेले खिलाड़ी

02 Nov 2026

राजस्थान: केकड़ी में दीपावली पर खेली जाती है 'अंगारों की होली', जलते पटाखे फेंकते हैं लोग; पुलिस ने दी चेतावनी

02 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग-चंद्रमा और ड्रायफ्रूट से सजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर

02 Nov 2026

पुलिस को चकमा देकर भागे काली सरकार ने वीडियो में कहा, सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता

02 Nov 2026

बाराबंकी: एक साथ तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, विमलेश की तय थी शादी

02 Nov 2026

कानपुर: अंतराग्नि में बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम

01 Nov 2026

Meerut: जीआईसी में चल रहे सात दिवसीय माटी कला मेले में दिखीं आकर्षक वस्तुएं

01 Nov 2026

Meerut: पंजाबी समाज मेरठ रजि. ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

01 Nov 2026

Meerut: एमएसएम कॉलेज में धूमधाम से हुआ जश्न-ए-दिवाली का आयोजन, डीजे की बीट पर जमकर थिरके युवा

01 Nov 2026

कानपुर: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट प्रतियोगिता में बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

01 Nov 2026

प्रोमेथियस स्कूल में पैरा एथलीटों का सम्मान

01 Nov 2026

पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली रैली में पहुंचे गुरुग्राम के हजारों कार्यकर्ता

01 Nov 2026

फरीदाबाद में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

01 Nov 2026

हीरक जयंती समारोह में दिखी हरियाणवी संस्कृति की शान, पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता बनी आकर्षण

01 Nov 2026

बरसात के बाद बढ़ी ठंड, बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया-अस्थमा का खतरा

01 Nov 2026

फरीदाबाद जिले में डेंगू के 35 और मलेरिया के पांच मरीज मिले

01 Nov 2026

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बकरा चोरों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

01 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed