{"_id":"685ffec81e4378c6260566e3","slug":"video-traders-were-honored-with-bhamashah-award-on-business-welfare-day-cm-yogi-also-heard-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: व्यापारिक कल्याण दिवस पर भामाशाह पुरूस्कार से सम्मानित हुए व्यापारी, सीएम योगी को भी सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: व्यापारिक कल्याण दिवस पर भामाशाह पुरूस्कार से सम्मानित हुए व्यापारी, सीएम योगी को भी सुना
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में व्यापारिक कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वाधिक राजस्व देने वाले 5 व्यापारियों को भामाशाह पुरूस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें मैनकाईन्ड फार्मा लि०, इन्टास फार्मस्टयुटिकल्स, टाईटन कं० लि०, एम०जे०एस० मोटर्स और पंजाब मोटर्स वर्क्स शामिल हैं। इसके साथ ही संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसको सभी व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा। जनप्रतिनिधियों में उर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर, राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि जिलाधिकारी डॉ वी0के0 सिंह समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।