Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
The 'Handmade Heritage Styles and Techniques' exhibition currently underway at Ismail National Women's PG College has concluded.
{"_id":"69c2b3b39baf1c12a306e7df","slug":"video-the-handmade-heritage-styles-and-techniques-exhibition-currently-underway-at-ismail-national-womens-pg-college-has-concluded-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में चल रही हैंडमेड हेरिटेज स्टाइल्स एंड टेक्नीक प्रदर्शनी का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में चल रही हैंडमेड हेरिटेज स्टाइल्स एंड टेक्नीक प्रदर्शनी का हुआ समापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला हैंडमेड हेरिटेज स्टाइल्स एंड टेक्नीक की प्रदर्शनी का समापन हुआ। कार्यक्रम इस्माइल कॉलेज और रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की पारंपरिक व समकालीन कृतियां प्रस्तुत की गईं। इनमें रंगोली के विभिन्न डिजाइन, हैंडमेड पेपर बैग, बुकमार्क, लकड़ी की ट्रे, गुल्लक और लोक कला पर आधारित सजावटी सामान शामिल थे। प्राचार्य और उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शित कलाकृतियों की सराहना की और छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। प्राचार्य प्रो. राठी ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को समझने और बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं। विभाग प्रभारी आंचल सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में भी रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका ममता त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हस्तनिर्मित कला सौंदर्य का प्रतीक होने के साथ-साथ हमारी परंपरा और पहचान को भी सशक्त बनाती है। कार्यक्रम में प्रो. दीपा त्यागी, प्रो. वंदना शर्मा, डॉ. विनीता, डॉ. नेहा और जितेंद्र शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।