Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
The city is in a dilapidated state, with unfinished construction projects scattered everywhere, including roads and drainage systems.
{"_id":"6952b1e6ce0b9524e707f309","slug":"video-the-city-is-in-a-dilapidated-state-with-unfinished-construction-projects-scattered-everywhere-including-roads-and-drainage-systems-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: जगह-जगह से खुदा शहर, सड़कों और नालों के अधूरे निर्माण के बाद बदहाल तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जगह-जगह से खुदा शहर, सड़कों और नालों के अधूरे निर्माण के बाद बदहाल तस्वीर
मेरठ। नगर निगम की लापरवाही ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़कों और नालों के अधूरे निर्माण ने ऐसे हालात कर दिए हैं कि लोग जहां से निकलते हैं. वहीं घंटों तक जाम में फंस जाते हैं। गढ़ रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, खत्ता रोड समेत शहर की कई प्रमुख सड़कें खोद दी गई हैं लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। धूल, गंदगी और जाम ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। शहर में 30 से अधिक स्थानों पर सड़क और नाला निर्माण अधूरा छोड़ा गया है। शिकायत के बावजूद निगम के जिम्मेदार अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं। वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।