Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Sanitation Workers Create Ruckus Amidst Swearing-in Ceremony; Submit Memorandum to Sub-Divisional Magistrate
{"_id":"69d3e3cdab99f0cb6c0ad643","slug":"video-sanitation-workers-create-ruckus-amidst-swearing-in-ceremony-submit-memorandum-to-sub-divisional-magistrate-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शपथ ग्रहण समारोह के बीच सफाई कर्मचारियों का हंगामा, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शपथ ग्रहण समारोह के बीच सफाई कर्मचारियों का हंगामा, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा नगर पालिका परिषद् मवाना, के अध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री राकेश कुमार के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारीयो ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी संतोष कुमार को दिया। ज्ञापन में बताया कि एक अप्रैल को नगर पालिका कार्यालय में नामित सभासदों की शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें शपथ ग्रहण के दौरान नामित सभासद अर्जुन सिंह, अक्षत शर्मा, किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवनीत चौहान, गोपाल चौहान,विनोद गुप्ता और 50 से 60 अज्ञात लोगों द्वारा बिना कारण हंगामा किया गया, सरकारी कार्य में बाधा डाली गयी व पालिका में तोड-फोड की गयी। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह के साथ बेहद अमर्यादित, अशोभनीय, आपत्ति जनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही नही की जाती है तो अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हडताल की जायेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।