{"_id":"6a3553690745dcb3a20b4848","slug":"video-meerut-sunil-bharala-says-portraying-rahul-gandhi-as-lord-parashuram-is-an-insult-to-faith-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सुनील भराला बोले- राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाना आस्था का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सुनील भराला बोले- राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाना आस्था का अपमान
भाजपा नेता पंडित सुनील भराला ने राहुल गांधी के जन्मदिवस पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस द्वारा उन्हें भगवान परशुराम के स्वरूप में प्रस्तुत किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे सनातन परंपराओं के विपरीत बताते हुए करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य करार दिया।
शुक्रवार को जारी बयान में सुनील भराला ने कहा कि भगवान परशुराम किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष के नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म के प्रतीक हैं। उनके दिव्य स्वरूप का राजनीतिक प्रचार या लाभ के लिए उपयोग करना पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। इस घटना से कांग्रेस की मानसिकता उजागर होती है, जो हिंदू देवी-देवताओं और महापुरुषों के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण नहीं रखती। धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पंडित सुनील भराला ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से इस मामले में सार्वजनिक रूप से देशवासियों से क्षमा मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे कृत्यों से सभी राजनीतिक दलों को बचना चाहिए। धार्मिक आस्था और आराध्य देवों का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।