Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Shankaracharya Avimukteshwaranand Reaches Mawana During Gau Raksha Dharma Yudh Yatra, Calls for Unity Among Sanatan Followers
{"_id":"6a35012f06cd62325105438c","slug":"video-shankaracharya-avimukteshwaranand-reaches-mawana-during-gau-raksha-dharma-yudh-yatra-calls-for-unity-among-sanatan-followers-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा लेकर मवाना पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा लेकर मवाना पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान
मेरठ के मवाना में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत मवाना स्थित शांति फार्म हाउस पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक मंगल सिंह गुर्जर, रूबी सिंह और आकाश गुर्जर ने शंकराचार्य महाराज का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने गौ माता की रक्षा, धर्म की रक्षा तथा सभी सनातन धर्मावलंबियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक प्रयास किए जाने चाहिए।
शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गौ सेवा और गौ रक्षा भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की पहचान है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने और अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिला मंडल की सदस्यों और नगरवासियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शंकराचार्य महाराज के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और गौ संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।