{"_id":"6a9ea8d9b6a29c4c6d009fa9","slug":"video-meerut-medical-college-power-cut-for-40-minutes-leaves-baghpat-accident-victims-struggling-in-heat-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ मेडिकल में 40 मिनट तक बिजली गुल, बागपत हादसे के घायल गर्मी से बेहाल; मासूम बिलखता रहा, डॉक्टर कागज से करते रहे हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ मेडिकल में 40 मिनट तक बिजली गुल, बागपत हादसे के घायल गर्मी से बेहाल; मासूम बिलखता रहा, डॉक्टर कागज से करते रहे हवा
बागपत सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद घायल करीब नौ लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार को इमरजेंसी के दुर्घटना वार्ड में करीब 40 मिनट तक बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में घायल मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली गुल होने के दौरान वार्ड में भर्ती एक मासूम गर्मी से बिलखता नजर आया। वहीं, वार्ड में तैनात चिकित्सक भी कागज को पंखे की तरह इस्तेमाल कर हवा करते दिखाई दिए। बिजली नहीं होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को भी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
अस्पताल की बिजली व्यवस्था पर सवाल
बागपत हादसे के घायलों के उपचार के दौरान इमरजेंसी वार्ड में लंबे समय तक बिजली गुल रहने की तस्वीर सामने आने के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था और वैकल्पिक इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।