{"_id":"6aafbdb9c0548bd84c07fac8","slug":"video-meerut-iqra-hasan-says-they-will-counter-the-bjps-politics-of-hatred-with-brotherhood-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: इकरा हसन बोलीं- भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब भाईचारे से देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: इकरा हसन बोलीं- भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब भाईचारे से देंगे
सरधना नगर के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार को पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में 'विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने युवाओं और छात्राओं में नया जोश भरा। उन्होंने देश के निर्माण में डॉ. कलाम के योगदान को याद करते हुए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वर्तमान राजनीतिक हालात पर विचार रखे।
सांसद इकरा हसन ने कहा कि डॉ. कलाम एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया और नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कलाम साहब के विचार को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सपने वो नहीं होते जो सोते हुए देखे जाएं, बल्कि सपने वे होते हैं जो आपको सोने न दें। अगर युवा पूरी ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो उनके सपने जरूर साकार होंगे।
इकरा ने कहा कि 2027 में बनेगी सपा सरकार, भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब भाईचारे से देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।