{"_id":"6af9a84d7ef0808ffb076075","slug":"up-major-reshuffle-in-the-police-department-within-the-meerut-range-102-inspectors-transferred-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस विभाग में मेरठ रेंज में बड़ा फेरबदल, 102 निरीक्षकों के तबादले, इन जिलों में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस विभाग में मेरठ रेंज में बड़ा फेरबदल, 102 निरीक्षकों के तबादले, इन जिलों में भेजा गया
Sun, 15 Nov 2026 06:11 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:11 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ, हापुड़ और बागपत से निरीक्षकों का तबादला किया गया है। पप्पू सिंह, अतर सिंह, संजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह सिरोही, आदि निरीक्षकों का नाम तबादला सूची में शामिल है।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मेरठ रेंज में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद मेरठ, हापुड़ और बागपत में तैनात कुल 102 निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीनों जिलों में तैनात निरीक्षकों को अन्य जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। तबादला सूची में सबसे अधिक 58 निरीक्षक मेरठ जनपद में तैनात थे।
विज्ञापन
Trending Videos
जारी सूची के अनुसार, मेरठ में तैनात 58 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें बड़ी संख्या में निरीक्षकों को बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत स्थानांतरित किया गया है। वहीं, बागपत में तैनात 24 निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। इनमें कई निरीक्षकों को मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह हापुड़ में तैनात 20 निरीक्षकों को भी दूसरे जनपदों में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें मेरठ, बागपत और बुलंदशहर जनपद शामिल हैं। सूची में पप्पू सिंह, अतर सिंह, संजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह सिरोही, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार यादव, बबीता रानी, तपेश्वर सागर, महेंद्र पाल समेत कई निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 29 अक्तूबर और 12 नवंबर 2026 के क्रम में यह तबादले किए गए हैं। आदेश 14 नवंबर 2026 को आयोजित परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जारी किया गया है।
ये भी देखें...
मेरठ: पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के दीपावली मिलन में उमड़ा जनसमूह, बोले- भाजपा की ताकत हैं समर्पित कार्यकर्ता
ये भी देखें...
मेरठ: पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के दीपावली मिलन में उमड़ा जनसमूह, बोले- भाजपा की ताकत हैं समर्पित कार्यकर्ता
