{"_id":"6af9a14da4f629a70d0bcc42","slug":"meerut-large-crowd-gathers-at-former-mla-satyaveer-tyagi-s-diwali-get-together-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के दीपावली मिलन में उमड़ा जनसमूह, बोले- भाजपा की ताकत हैं समर्पित कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के दीपावली मिलन में उमड़ा जनसमूह, बोले- भाजपा की ताकत हैं समर्पित कार्यकर्ता
Sun, 15 Nov 2026 05:41 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:41 PM IST
सार
किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने गांव गोकलपुर में दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिले के आला नेताओं समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद सत्यवीर त्यागी और अन्य नेतागण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोकलपुर स्थित भगवती फार्म हाउस में रविवार को भाजपा के किठौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की ओर से भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पडा। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारी की मौजूदगी ने आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी खास बना दिया। कार्यक्रम में भजन संगीत और रागिनी मंडली की शानदार परिस्थितियों ने समां बांधा। वहीं मंच से पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर शामिल हुए। इन्हीं के साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, संदीप त्यागी, सचिन देव त्यागी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रविंद्र भडाना, संजीव सिक्का, मनिंदर पाल, विजय पाल सिंह तोमर, यशवीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, किठौर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी ने कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। सत्यवीर त्यागी ने किठौर विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता संगठनात्मक पकड़ और राजनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉली गाड़ियों में सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे और पूर्व विधायक के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसे आगामी चुनाव की तैयारी और दावेदारी के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, विश्वास और मेहनत का प्रमाण है कि आज हम सभी एक साथ एक समारोह में एकत्रित हो गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिन-रात संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं। कोई मंडल में काम करता है, कोई बूथ पर तो कोई गांव में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचता है। भाजपा की असली ताकत उसके बड़े मंच और बड़े नेताओं से नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वाले उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
कार्यकर्ता सम्मान समारोह के उपरांत भजन एवं संगीत की शानदार प्रस्तुतियां ने दीपावली उत्सव के उल्लास को और बढ़ा दिया। इस दौरान विशेष रूप से किठौर विधानसभा के सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, किठौर मंडल अध्यक्ष अनुज नागर, सुमित राणा, प्रशांत भगवानपुर सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी देखें...
मेरठ: पूर्व रणजी खिलाड़ी के घर में 25 लाख की चोरी, 10 लाख की नगदी व 15 लाख के जेवर ले गए; दो चोर कैमरे में कैद
ये भी देखें...
मेरठ: पूर्व रणजी खिलाड़ी के घर में 25 लाख की चोरी, 10 लाख की नगदी व 15 लाख के जेवर ले गए; दो चोर कैमरे में कैद
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
