फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Gen-Z Content Creators Highlight City Issues, Development, Safety and Identity

मेरठ की समस्याओं और पहचान पर बोले Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स, जलभराव से सुरक्षा और शिक्षा तक उठाए मुद्दे

Tue, 25 Aug 2026 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 06:38 PM IST
Meerut: Gen-Z Content Creators Highlight City Issues, Development, Safety and Identity

 मेरठ शहर के कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मंगलवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवा कंटेंट क्रिएटर्स ने शहर की समस्याओं, विकास, सुरक्षा, शिक्षा, स्थानीय पहचान और सोशल मीडिया की भूमिका पर खुलकर अपनी बात रखी। जलभराव, महिलाओं की सुरक्षा, बंदरों और आवारा कुत्तों की समस्या के साथ शहर की छवि और विकास से जुड़ी चुनौतियां भी चर्चा के केंद्र में रहीं।

जलभराव से निकलना भी चुनौती
देवलोक कॉलोनी निवासी कंटेंट क्रिएटर कशिश ने कहा कि उनके क्षेत्र में जलभराव की समस्या आम है। घर से बाहर निकलने से पहले कपड़ों की चिंता करनी पड़ती है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

रैपिड रेल से बदली शहर की तस्वीर
इंफ्लुएंसर मृगांक्षा ने मेरठ में हो रहे विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक राय रखी। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल के संचालन के बाद शहर में काफी बदलाव नजर आ रहा है। विकास के साथ सुरक्षा के स्तर पर भी सुधार हुआ है।

बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ मिले प्रैक्टिकल नॉलेज
कैंट क्षेत्र की इन्फ्लुएंसर वैदिका ने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्किल डेवलपमेंट पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। पाठ्यक्रम में प्रैक्टिकल नॉलेज शामिल हो, ताकि बच्चे वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार हो सकें।

खेल, ज्वेलरी और कैंची से बनती है मेरठ की पहचान
इन्फ्लुएंसर आशुतोष ने कहा कि मेरठ की पहचान खेल, ज्वेलरी, कैंची और स्पोर्ट्स हब के तौर पर है। इनसे जुड़े कंटेंट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय संस्कृति और शहर की खासियतों को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है।

लाइव पेंटिंग को मिल रही पहचान
लाइव पेंटिंग आर्टिस्ट हर्षिता भारद्वाज ने कहा कि लाइव पेंटिंग चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसमें उन्हें आनंद आता है। मेरठ जैसे शहर में इस तरह के कंटेंट को पहचान मिलना सकारात्मक संकेत है। सोशल मीडिया स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच दे रहा है।

समस्याओं पर ध्यान दिलाना भी जरूरी
इंफ्लुएंसर सावन कनोजिया ने कहा कि क्रांतिधरा में कई ऐसे अनछुए पहलू हैं, जिन्हें विश्व पटल पर पहचान दिलाना भी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया के जरिए शहर की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाई जाती हैं और अधिकारी भी कई मामलों में उनका संज्ञान लेते हैं।

बेहतर करनी होगी मेरठ की छवि
कंटेंट क्रिएटर हर्षित ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और खासतौर पर मेरठ की सोशल मीडिया पर बनी नकारात्मक छवि बदलने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मेरठ को अक्सर दंगों, भाषा और व्यवहार को लेकर बनी नकारात्मक धारणा से देखा जाता है। सोशल मीडिया इस छवि को बदलने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। छवि बेहतर होने से युवाओं के लिए नए अवसर भी बढ़ेंगे।

फेक न्यूज रोकने में मीडिया और क्रिएटर्स निभाएं जिम्मेदारी
कार्यक्रम में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती भ्रामक सूचनाओं पर भी चर्चा हुई। कंटेंट क्रिएटर्स ने कहा कि अखबार में प्रकाशित खबरों को लेकर लोगों के बीच विश्वसनीयता बनी हुई है, जबकि सोशल मीडिया पर सूचनाएं तेजी से प्रसारित होने के कारण फेक न्यूज की पहचान कई बार मुश्किल हो जाती है।

युवाओं ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को किसी भी खबर या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता और स्रोत की जांच करनी चाहिए। प्रमाणित और विश्वसनीय जानकारी को ही आगे बढ़ाकर फेक न्यूज के प्रसार को रोकने में योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में युवाओं और मीडिया के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ शहर की समस्याओं और सकारात्मक पहल को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: खाना नहीं बनता, दूध के कहां दर्शन: जेन अल्फा ने खोल दी एमडीएम की पोल, हकीकत सुन चौंक जाएंगे

25 Aug 2026

VIDEO: आपके बाद भी जगमगाएगी किसी की दुनिया, 6 घंटे में दान हो सकेंगी आंखें

25 Aug 2026

VIDEO: मेधावियों का सम्मान, डीएम मनीष बंसल ने बढ़ाया हौसला; उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता पर मिलेंगे 21 हजार रुपये

25 Aug 2026

सुभाष गंज के गर्ग मेडिकल स्टोर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम

25 Aug 2026

हांसी में अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए छात्रों ने किया ऑनलाइन मतदान, पसंदीदा शिक्षकों को चुना

25 Aug 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में सतलुज दरिया में एक साथ दिखे तीन मगरमच्छ

सोनीपत में पौने चार साल में भी नहीं बना समन्वय, पार्षदों ने दी ताला लगाने की चेतावनी

25 Aug 2026
विज्ञापन

मऊरानीपुर के केदारेश्वर मंदिर पहुंचे एसएसपी, पूजा-अर्चना कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जींद में रक्षाबंधन पर गीता पाठशालाओं में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम

25 Aug 2026

कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

25 Aug 2026

चंबा: मणिमहेश यात्रा में बार-बार ग्रीन टैक्स वसूली से टैक्सी चालक नाराज, 15 दिन का अल्टीमेटम

25 Aug 2026

VIDEO: ईंट से कुचला सिर, युवक की हत्या और लाश संग किया गंदा काम; पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

25 Aug 2026

निषाद समाज पर टिप्पणी से आक्रोश, शास्त्री चौराहे पर महंत राजू दास का पुतला दहन

25 Aug 2026

नेपाल क्लब में रक्तदान शिविर, लोगों ने किया रक्तदान

25 Aug 2026

शहीद मेजर दुर्गामल्ल को अर्पित की श्रद्धांजलि

25 Aug 2026

राज्य आंदोलनकारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर मंच की बैठक

25 Aug 2026

शिमला: चौड़ा मैदान में गरजे आउटसोर्स कर्मचारी, स्थायी नीति और समान वेतन की मांग

25 Aug 2026

कपूरथला में मुर्गी चोरी के आरोप में दो पक्षों में मारपीट

देव सदन कुल्लू में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की बैठक शुरू, प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया का स्वागत

25 Aug 2026

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में संत समाज की बैठक में हंगामा

25 Aug 2026

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण पवार बोले- पंजाब में भाजपा का बढ़ता ग्राफ, आम आदमी पार्टी की सरकार घबराई

25 Aug 2026

जालंधर दिशा समिति बैठक में चन्नी-परगट सिंह अफसरों पर बरसे, जानिए

VIDEO: गिरता प्लास्टर, दीवारों से झांकती ईंट और खुलियां सरिया, एसएन मेडिकल कॉलेज का ये है हाल

25 Aug 2026

बाराबंकी के मसौली में डंपर और कार की भिड़ंत, पांच लोग घायल

25 Aug 2026

सिरमौर: नाहन के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम ढलते ही गलियों में पसरा अंधेरा

25 Aug 2026

वीडियो: मौसम खुलते ही खेतों में लौटी रौनक, ऊना के जोल क्षेत्र में शुरू हुई आलू की बिजाई

25 Aug 2026

अमर उजाला की खबर का असर, पनकी रोड चौकी के सामने पसरी गंदगी साफ

25 Aug 2026

अंबेडकरनगर में स्कूल बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, चार बच्चे मामूली घायल

25 Aug 2026

बंटवारे और रास्ते के विवाद में पत्नी-बच्चे संग पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

25 Aug 2026

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक; संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed