फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Now, Haryanvi singer Masoom Sharma receives death threats! He is a close associate of Ankit Baliyan

यूपी: अब हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मारने की धमकी, अंकित बालियान के रहे हैं करीबी, जानें पूरा मामला

Sat, 29 Aug 2026 10:31 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 29 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

Shamli News: अंकित की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक आईडी से नई पोस्ट डाली गई है, जिसमें मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की हत्या की धमकी दी गई है। पुलिस का कहना है कि फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट की गई है, जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Now, Haryanvi singer Masoom Sharma receives death threats! He is a close associate of Ankit Baliyan
अंकित बालियान की फाइल फोटो और मासूम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकित बालियान हत्याकांड: गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। अब अंकित बालियान 005 के नाम से बनाई गई एक आईडी से वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर अंकित को गाली देने की बात कहते हुए उसकी हत्या का दावा करता है और इसके बाद मासूम शर्मा को निशाना बनाने की बात कहता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद पुलिस और एसटीएफ ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर आईडी के फर्जी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया, फर्जी आईडी किस डिवाइस से संचालित की गई और इसके पीछे किसकी भूमिका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित के करीबी रहे हैं मासूम शर्मा
मासूम शर्मा हरियाणवी संगीत जगत का चर्चित नाम हैं और अंकित बालियान के भी करीबी बताए जाते रहे हैं। ऐसे में अंकित की हत्या के बाद उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर मासूम शर्मा को धमकी देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि वीडियो में किए गए दावों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, आईडी की जानकारी और वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की डिजिटल गतिविधियों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वीडियो की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

परिवार की मदद के नाम पर क्यूआर कोड से पैसे मांगने लगे
अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उसके परिवार की मदद के नाम पर भी पोस्ट डालनी शुरू कर दी हैं। पोस्ट में क्यूआर कोड साझा कर लोगों से 200 से 300 रुपये तक भेजने की अपील की जा रही है। पोस्ट में रक्षाबंधन का हवाला देते हुए अंकित के परिवार की आर्थिक मदद करने की बात कही जा रही है।
हालांकि अंकित के परिवार ने इस तरह की किसी अपील की जानकारी होने से इनकार किया है। इससे सोशल मीडिया पर मदद के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका भी गहरा गई है।

पुलिस खंगाल रही फर्जी आईडी और क्यूआर कोड
पुलिस अब दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। एक ओर फर्जी आईडी से वायरल धमकी भरे वीडियो का डिजिटल स्रोत तलाशा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परिवार की मदद के नाम पर जारी किए गए क्यूआर कोड और पोस्ट डालने वालों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने या आर्थिक ठगी करने की कोशिश तो नहीं की जा रही।

कौन हैं मासूम शर्मा?
मासूम शर्मा हरियाणा के चर्चित गायक, गीतकार और संगीतकार हैं। उनका जन्म 27 मार्च 1991 को हरियाणा के जींद जिले के ब्राह्मणवास गांव में हुआ था। उन्होंने करीब 2009 में संगीत की दुनिया में कदम रखा और हरियाणवी संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका शुरुआती चर्चित गाना ‘कोठे चढ़ ललकारू’ माना जाता है, जिसने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।
मासूम शर्मा की पहचान सिर्फ गायक के तौर पर नहीं है, बल्कि वह गीत लिखने और संगीत तैयार करने से भी जुड़े रहे हैं। उनके गानों में हरियाणवी देसी अंदाज, ग्रामीण जीवन, दबंगई, प्रेम और सामाजिक विषयों की झलक देखने को मिलती है।

ये भी देखें...
अंकित बालियान हत्याकांड: सामने आए नए वीडियो, 66 सेकेंड की फुटेज में मौत का मंजर, 22 सेकेंड में जिंदगी खत्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed