Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR grappling with air pollution AQI Today

सांसों पर संकट: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली, जहरीली हुई हवा, अभी राहत के आसार नहीं; जानें कहां कितना एक्यूआई

Sun, 15 Nov 2026 08:01 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 15 Nov 2026 08:01 AM IST
सार

शनिवार शाम दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Delhi-NCR grappling with air pollution AQI Today
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार सुबह 348 एक्यूआई दर्ज किया गया था। और शनिवार शाम दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह नौ बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 था, जो रात आठ बजे बढ़कर 367 पहुंच गया। इस दौरान एक्यूआई में 19 अंकों की बढ़ोतरी हुई। प्रदूषण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह शहर के सात निगरानी केंद्र गंभीर श्रेणी में थे, लेकिन रात तक ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। सभी 59 निगरानी केंद्रों में से 16 केंद्रों पर हवा गंभीर और 40 केंद्रों पर बहुत खराब श्रेणी में रही। हालांकि, कैंटोनमेंट एरिया एकमात्र ऐसा इलाका है जहां एक्यूआई 179 है और यह मध्यम श्रेणी में है। इसके अलावा किसी भी इलाके में राहत नहीं है। सबसे कम प्रदूषण वाले अन्य इलाकों में नजफगढ़ (280) और आईएमडी लोधी रोड (294) शामिल हैं, लेकिन ये भी खराब श्रेणी में ही हैं। वहीं, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में पीएम 2.5 (सूक्ष्म कण) हवा को जहरीला बना रहे हैं, जो सीधे फेफड़ों तक पहुंचते हैं। कुछ इलाकों में पीएम 10 (मोटे कण) भी परेशान कर रहे हैं, जैसे कि बवाना जहां एक्यूआई 401 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed