Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: ADG conducted a flag march from Begumpul to Sadar Bazaar, met with traders; surveillance is being carried out via drones.
{"_id":"6aeb79775e050de5e9050d81","slug":"video-meerut-adg-conducted-a-flag-march-from-begumpul-to-sadar-bazaar-met-with-traders-surveillance-is-being-carried-out-via-drones-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों से की बात, ड्रोन से की जा रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों से की बात, ड्रोन से की जा रही निगरानी
त्योहारों के मद्देनजर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को एडीजी भानु भास्कर ने भारी पुलिस बल के साथ बेगमपुल से सदर बाजार तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की पूरी मुस्तैदी दिखाई दी और ड्रोन कैमरों के जरिये भी संवेदनशील इलाकों की सघन निगरानी की गई।
एडीजी भानू भास्कर ने फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। साथ ही अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
एडीजी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों, माहौल बिगाड़ने, हुड़दंग करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों की मदद से भी भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।